उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड के 84 पर्वतीय रूटों पर दौड़ेगी निजी बसें और भार वाहन इन लोगों को होगा बड़ा फायदा
1 min read
Uttarakhand private bus service: उत्तराखंड के देहरादून संभाग के अंतर्गत आने वाले 84 पर्वतीय रूटों पर चलेंगे निजी तथा भार वाहन
देहरादून संभाग के अंतर्गत आने वाले लगभग 84 पर्वतीय रूटों पर अब निजी बसों के साथ ही भार वाहन भी चलेंगे।संभागीय परिवहन प्राधिकरण आरटीए की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बता दे कि अभी तक इन रूटों पर सिर्फ उत्तराखंड रोडवेज की बसें ही संचालित होती थीं। लेकिन अब प्राइवेट वाहनों तथा भार वाहनों के चलने से यात्रियों के साथ ही व्यापारियों को भी लाभ होगा।(Uttarakhand private bus service)
यह भी पढ़ें- बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड सरकार में हो सकता है कैबिनेट विस्तार और बड़ा फेरबदल
बता दें कि इस संबंध में बीते मंगलवार को आयोजित हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में देहरादून संभाग में परिवहन सेवाओं को दुरुस्त करने हेतु जहां कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। वही बैठक में हर तरह के ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए नीति निर्धारित की गई जिसके बाद 84 नए पर्वतीय रूट पास करने के साथ ही सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उत्तरकाशी, टिहरी तथा देहरादून के दुर्गम इलाकों में गति सीमा भी तय की गई। सड़क की चौड़ाई एंव वाहन के प्रकार के आधार पर उनकी स्पीड भी तय की गई है। जो कि 20 किमी. प्रति घंटे से लेकर 45 किमी. प्रति घंटे के बीच तय की गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
