उत्तराखण्ड बागेश्वर
पिथौरागढ़ हादसा: 17 दिन पहले हुई थी उमेश और निशा की शादी, ऐसे खींच ले गई मौत
1 min read
Pithoragarh Bolero accident: क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वयं के साथ ही इकलौते बेटे और नववधु की भी हो गई मौत….
बीते रोज राज्य के बागेश्वर जिले के शामा से पिथौरागढ़ जिले के तेजम तहसील क्षेत्र के होकरा मंदिर की ओर जा रही एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 02 टीए 10845 के खाद्यान्न गोदाम के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में समा जाने से वाहन में सवार दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिनमें भारतीय सेना के दो जवान भी शामिल थे। इसके अतिरिक्त हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह और उनके इकलौते बेटे उमेश सिंह के साथ ही बहू निशा भी इस भयावह हादसे में काल का ग्रास बन गए थे। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से जहां कुंदन सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं इस भयावह सड़क हादसे की खबर से कपकोट तहसील क्षेत्र के शामा एवं भनार क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
(Pithoragarh Bolero accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बताया गया है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह के इकलौते बेटे उमेश सिंह की निशा के साथ 17 दिन पहले ही शादी हुई थी। जिसके बाद वह अपने पिता के साथ होकरा मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने जा रहे थे। लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। अभी दोनों के हाथों से मेहंदी भी अच्छी तरह नहीं उतर पाई थी कि दोनों असमय काल के मुंह में समा गए। घर में नववधू आने से परिजनों में जो खुशी छाई हुई थी वह चंद दिनों बाद ही मातम में तब्दील हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन के परिवार पर कुदरत के इस कुठाराघात की खबर जिसने भी सुनी वह अपने आंसू नहीं रोक पाया।+Pithoragarh Bolero accident)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
