Connect with us
Uttarakhand government issued order, now Harela festival will be holiday on July 17, 2023. Uttarakhand harela holiday 2023

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड शासन ने जारी किया आदेश, अब 17 जुलाई को होगी हरेला पर्व की छुट्टी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड शासन ने जारी किया आदेश, अब 17 जुलाई को होगी हरेला पर्व की छुट्टी

1 min read

Uttarakhand harela holiday 2023: अब 17 जुलाई को होगा हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया नया आदेश…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां उत्तराखण्ड शासन ने हरेला पर्व पर छुट्टी को लेकर एक नया आदेश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक अब उत्तराखंड में सोमवार 17 जुलाई को हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जारी आदेश में कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है। जिस कारण उक्त अवकाश को संशोधित करते हुए आगामी 17 जुलाई को सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। बता दें कि उत्तराखंड शासन द्वारा पूर्व में जारी अवकाशों की सूची में 16 जुलाई को हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।
(Uttarakhand harela holiday 2023)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हरेला की सरकारी छुट्टी होगी 16 जुलाई को लेकिन मनेगा 17 को

उत्तराखण्ड शासन ने जारी किया आदेश, अब 17 जुलाई को होगी हरेला पर्व की छुट्टी
यह भी पढ़ें- गढ़वाल: यात्री ध्यान दें, इन मार्गों पर रात 8 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top