Connect with us
Uttarakhand news:Garhwal traffic route divert, vehicles will remain closed on these routes from 8 am to 5 am

Home / उत्तरकाशी / गढ़वाल: यात्री ध्यान दें, इन मार्गों पर रात 8 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

गढ़वाल: यात्री ध्यान दें, इन मार्गों पर रात 8 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

1 min read

Garhwal traffic route divert: रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक ऋषिकेश से पहाड़ जाने वाले यात्रियों की आवाजाही पर लगी रोक, रूट किया डायवर्ट

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रियों एवं ऋषिकेश से पहाड़ की ओर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। बताया गया है कि प्रशासन द्वारा यह निर्णय बरसाती सीजन में सुरक्षा की दृष्टि से लिया है। ज्ञातव्य है कि बरसात के मौसम में हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से पर्वतीय रूटों पर हमेशा ही यातायात दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। इसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।(Garhwal traffic route divert)
यह भी पढ़ें- Good News: कैंची धाम के लिए रोडवेज-केमू चलाएंगे अतिरिक्त बसें भक्तों को होगी सहूलियत

इस संबंध में उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित गढ़वाल मंडल के क‌ई अन्य मुख्य मोटर मार्गों पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अर्थात गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में अब रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। हालांकि इस दौरान आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें- सावधान! उत्तराखंड के इस गांव में शराब पीकर गए तो होगा चुटान और कुटान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top