Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: Two girls died on today in satputi kotdwar pauri garhwal Satpuli kotdwar news today

उत्तराखण्ड

पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: पहाड़ में हरेले के दिन जलाभिषेक के दौरान चली गई दो लड़कियों की जिंदगी

Satpuli kotdwar news today: नदी में स्नान करते वक्त हुआ हादसा, पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में ओझल हुई दोनों लड़कियां….

आज एक ओर जहां समूचा प्रदेश लोकपर्व हरेला हर्षोल्लास से मना रहा है। लोग भगवान शिव के इस पावन माह सावन की शुरुआत पर मंदिरों में जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं वहीं राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़कियों के नदी की तेज धाराओं में बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया वहीं पूरे क्षेत्र में भी मातम पसर गया।
(Satpuli kotdwar news today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी वन विभाग की गाड़ी एक की मौत

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार आज कोटद्वार में सतपुली के पास दगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए 26 और 15 वर्षीय दो लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ गई थी। यहां नयार नदी में दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय अचानक दोनों लड़कियों का पैर फिसलने पर वे नदी के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरी किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
(Satpuli kotdwar news today)

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: कार गिरी गहरी खाई में शिक्षक की गई जिंदगी अन्य 2 घायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top