Connect with us
ALMORA car accident teacher Sachin tamta died

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा: कार गिरी गहरी खाई में शिक्षक की गई जिंदगी अन्य 2 घायल

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: कार गिरी गहरी खाई में शिक्षक की गई जिंदगी अन्य 2 घायल

1 min read

इस वक्त उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बडी दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा टम्टा मोहल्ला निवासी शिक्षक सचिन टम्टा अपनी कार से ज्योली स्थित विद्यालय जा रहे थे। इस बीच रानीखेत अल्मोड़ा मार्ग पर ज्योली लिंक सड़क से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा समाई।

वही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया। जहां उपचार के दौरान सचिन टम्टा ने दम तोड दिया । बताया जा रहा है कि सचिन टम्टा नगर क्षेत्र से लगे प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त वाहन वही चला रहे थे हादसे के दौरान वे कार में ही फंसे रह गए थे, जबकि उनके साथी कार के लुढ़कते ही बाहर छिटक गए थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक सचिन टम्टा के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top