Connect with us
Uttarakhand News: Driver conductor recruitment vacancy 2023 in roadways Transport Corporation. Uttarakhand roadways driver vacancy

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / Uttarakhand roadways driver vacancy: उत्तराखंड परिवहन निगम में जल्द होगी चालक परिचालक भर्ती

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

Uttarakhand roadways driver vacancy: उत्तराखंड परिवहन निगम में जल्द होगी चालक परिचालक भर्ती

1 min read

Uttarakhand roadways driver vacancy: युवा रहे तैयार, जल्द होगी चालक परिचालक के 162 पदों पर भर्ती…..

उत्तराखण्ड में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां.. उत्तराखण्ड परिवहन निगम जल्द ही चालक और परिचालक के 162 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। बताया गया है कि यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। इसके लिए परिवहन निगम द्वारा आउटसोर्सिंग एजेंसी के चयन के लिए निविदा प्रक्रिया आमंत्रित कर दी गई है।
(Uttarakhand roadways driver vacancy)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: CM धामी ने महिलाओं के लिए निकाली नई योजना राखी से पहले बहनों को बड़ी सौगात

इस संबंध में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (कार्मिक) आरपी भारती ने बताया कि न‌ई आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन होने के पश्चात इसके माध्यम से 57 ड्राइवर और 105 कंडक्टर रखे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर एजेंसी से और भी डिमांड की जाएगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर तो हो रहे हैं, परंतु भर्ती प्रक्रिया में रोक के कारण उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर चालक परिचालकों पर पड़ रहा है। चालक परिचालकों की कमी के कारण न सिर्फ बसों के नियमित संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि कार्यरत चालक परिचालकों को अतिरिक्त ड्यूटी भी करनी पड़ रही है।
(Uttarakhand roadways driver vacancy)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज से कुमाऊं के 3 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी……

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top