Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: Jyoti Bisht of lohaghat Champawat became Lieutenant in the Indian Army. Jyoti Bisht lieutenant Uttarakhand

उत्तराखण्ड

चम्पावत

बधाई : उत्तराखंड की ज्योति बिष्ट सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Jyoti Bisht lieutenant Uttarakhand: बतौर अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी भी देश प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है ज्योति, अब बतौर लेफ्टिनेंट दिखाएंगी अपनी बहादुरी….

उत्तराखण्ड की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन प्रतिभावान बेटियों से हम आए दिन आपको रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसी ही होनहार बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ खेल के मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश प्रदेश का नाम रोशन किया है बल्कि अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट भी बन ग‌ई हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले की रहने वाली ज्योति बिष्ट की, जो संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
(Jyoti Bisht lieutenant Uttarakhand)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सेना में लेफ्टिनेंट बने सुमित कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती होने के बाद हासिल किया मुकाम

आपको बता दें कि मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के लोहाघाट की रहने वाली ज्योति बिष्ट एक अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी भी हैं। वह अब तक साउथ एशियन चैंंपियनशिप और दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की क‌ई प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने अनेक पदक अपने नाम किए हैं। बताते चलें कि ज्योति के पिता राम सिंह बिष्ट नैनीताल बैंक में कार्यरत हैं जबकि उनकी मां माधवी देवी एक कुशल गृहिणी हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट से हासिल करने वाली ज्योति ने सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।‌ इस दौरान वह इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणामों में चंपावत जिले की टॉपर भी रहीं थीं। इंटरमीडिएट के उपरांत उन्होंने डीयू (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से स्नातक की डिग्री हासिल की। जिसके पश्चात उन्होंने सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर सैन्य क्षेत्र में कैरियर बनाने की दिशा में अपने कदम बढ़ाए।
(Jyoti Bisht lieutenant Uttarakhand)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सेना में लेफ्टिनेंट बने सुमित कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती होने के बाद हासिल किया मुकाम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top