Connect with us
Uttarakhand news: kathak Dancer Vedanti Joshi of haldwani mesmerized with her spectacular Kathak dance. Vedanti Joshi kathak dancer

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: नृत्यांगना वेदांती जोशी ने अपने शानदार कथक नृत्य से किया सभी को मंत्रमुग्ध

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: नृत्यांगना वेदांती जोशी ने अपने शानदार कथक नृत्य से किया सभी को मंत्रमुग्ध

1 min read

Vedanti Joshi kathak dancer: वेदांती जोशी है एक कुशल कथक नृत्यांगना, जिन्हें मिल चुके क‌ई राष्ट्रीय पुरस्कार…

संगीत नाटक अकादमी दिल्ली के सहयोग से मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति के तत्वाधान में कथक नृत्य व्याख्यान प्रदर्शन श्रृंखला का आयोजन कथक नृत्य के प्रचार प्रसार के लिए किया गया। जिसके अंतर्गत बीते शनिवार को हल्द्वानी के कथक नृत्य केंद्र आरटीओ रोड, नंदा विहार में नृत्यांगना वेदांती जोशी द्वारा कथक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। वेदांती जोशी ने बच्चों को कत्थक नृत्य की उत्पत्ति, विकास क्रम ,कत्थक के ताल पक्ष तथा भाव पक्ष की जानकारी देते हुए बताया की कथक सीखने के लिए बच्चों को सीसीआरटी, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार कई तरह की छात्रवृत्तियां (स्कॉलरशिप) देता है जिसका लाभ हमारे क्षेत्र के बच्चों को लेना चाहिए।
(Vedanti Joshi kathak dancer)
हल्द्वानी: नृत्यांगना वेदांती जोशी ने अपने शानदार कथक नृत्य से किया सभी को मंत्रमुग्धयह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड सरकार ने लम्बे समय बाद इन युवाओं को भी दी सरकारी नौकरी की सौगात

बता दें कि इस दौरान कथक नृत्य केंद्र की निर्देशक रेनू नेगी ने वेदांती जोशी को सम्मानित करते हुए उनके विषय में बताया कि मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की रहने वाली वेदांती जोशी एक कुशल कथक नृत्यांगना है। इन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट नैनीताल व हल्द्वानी के सेंट टेरेसा, निर्मला कॉन्वेंट से प्राप्त की है। इन्हें उत्तराखंड की बेटी सम्मान , हरियाणा से संगीत पुरुषोत्तम अवार्ड, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से किशोर संगीत कला शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है वेदांती जोशी की देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर एकल प्रस्तुति हो चुकी है जिनमे तमिलनाडु, दिल्ली , आंध्र प्रदेश , अल्मोड़ा, नैनीताल , हल्द्वानी, रामनगर, लखनऊ, गाजियाबाद और इलाहाबाद प्रमुख है। कथक नृत्य की प्रस्तुतियां दूरदर्शन से भी प्रसारित होती रहती हैं। इन्होंने कई राष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने प्रतिभाग किया है।
(Vedanti Joshi kathak dancer)
हल्द्वानी: नृत्यांगना वेदांती जोशी ने अपने शानदार कथक नृत्य से किया सभी को मंत्रमुग्धयह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आप भी करें जल्द आवेदन

आपको बता दें कि रेनू नेगी ने यह भी बताया कि हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम अमृत काल – विमर्श, विकसित भारत 2047 के तहत G 20 की अध्यक्षता और इसके वैश्विक प्रभाव पर उच्च शिक्षा संस्थानों के परिसर में एक विकास संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता माननीय विदेश मंत्री एस जयशंकर थे उस कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन वेदांती के द्वारा किया गया। कथक नृत्य केंद्र में हुए कार्यक्रम में बच्चों से राष्ट्र प्रेम से संबंधित प्रश्न उत्तर किए गए सही जवाब देने वाले छात्राओं को मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति के अध्यक्ष हेमंत जोशी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
(Vedanti Joshi kathak dancer)

यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस विभाग में निकाली फिर से भर्तियां जल्द करें आवेदन…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top