Connect with us
Yagya Bhasin chhota Bheem

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल के यज्ञ नजर आएंगे बड़े पर्दे पर छोटा भीम में फिल्मों में कर चूके हैं धमाकेदार अभिनय

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल के यज्ञ नजर आएंगे बड़े पर्दे पर छोटा भीम में फिल्मों में कर चूके हैं धमाकेदार अभिनय

1 min read

yagya bhasin chhota bheem: फीचर फिल्म भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान में छोटा भीम के किरदार में दिखेंगे यज्ञ, इससे पहले कर चुके हैं बॉलीवुड की पंगा सहित कई फिल्मों और छोटे पर्दे के कई शो में शानदार अभिनय…

उत्तराखण्ड में होनहार प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बात चाहे यहां के मेहनतकश युवाओं की हों या फिर होनहार नौनिहालों की। राज्य के वाशिंदों ने अपनी काबिलियत के दम पर चहुंओर सफलता का परचम लहराया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जो बच्चों के लोकप्रिय पात्र छोटा भीम का किरदार निभाने जा रहा है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले यज्ञ भसीन की, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर छोटा भीम के किरदार में नजर आएंगे। यज्ञ इससे पहले भी बॉलीवुड की पंगा सहित कई फिल्मों और छोटे पर्दे के कई शो में अपनी अदाकारी की चमक बिखेर चुके हैं। बता दें कि यज्ञ के परिवार के त्याग और लंबे संघर्ष के बाद अब यज्ञ को बालीवुड में अपार सफलता हासिल कर ली है।
(yagya bhasin chhota bheem)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के प्रभु भट्ट इस फिल्‍म में आएंगे नजर, छोटी उम्र में ही बड़े पर्दे पर मचाया धमाल

आपको बता दें कि बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहे छोटा भीम के एनीमेशन धारावाहिक की अपार सफलता के बाद अब इस पर एक फीचर फिल्म भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान तैयार की गई है। सबसे खास बात तो यह है कि इस फिल्म का टीजर भी बीते दिनों जारी कर दिया गया है। जिसमें जहां नैनीताल के यज्ञ ने छोटा भीम का अहम किरदार निभाया है वहीं फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे और अन्य कलाकार शामिल हैं। इस फीचर फिल्म में छोटा भीम को अपने से दोगुनी उम्र के लोगों से युद्ध करता हुआ दिखाया गया है। फिल्म में बच्चों के प्रिय पात्र ढोलू, मोलू की भूमिका दिव्यम और दैविक ने निभाई है तो इसका निर्देशन छोटा भीम एनिमेशन धारावाहिक की तरह ही राजीव चिलका ने ही किया है। बताते चलें कि फिल्म में छोटा भीम के किरदार में नजर आए यज्ञ के पिता दीपक भसीन नैनीताल हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिकारी थे परन्तु वर्ष 2017 में उन्होंने अपने बेटे यज्ञ का सपना साकार करने के लिए नैनीताल हाईकोर्ट की सेक्शन ऑफिसर की प्रतिष्ठित और स्थायी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वह पूरे परिवार के साथ मुम्बई शिफ्ट हो गए थे।
(yagya bhasin chhota bheem)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अब छोटे पर्दे पर दिखेंगी सोरघाटी की अंजलि, सोनी टीवी पर प्रसारित होगा सीरियल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top