Connect with us
Uttarakhand news: Uttarkashi Earthquake news today

Home / उत्तरकाशी / Uttarkashi earthquake uttarakhand today: उत्तरकाशी फिर भूकंप के झटकों से डोल उठी

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

Uttarkashi earthquake uttarakhand today: उत्तरकाशी फिर भूकंप के झटकों से डोल उठी

1 min read

Uttarkashi earthquake uttarakhand today: उत्तरकाशी में फिर आया भूकंप, सोमवार सुबह महसूस हुए झटके…

आज की सबसे बड़ी खबर राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां सोमवार सुबह धरती भूकंप के तेज झटकों से डोल उठी। जी हां… उत्तरकाशी जिले में भूकंप के ये तेज झटकें सोमवार सुबह 8:35 बजे पर महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से भूकंप के पुष्टि की गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई है। भूकंप के तेज झटकें महसूस होने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में डरे सहमे ग्रामीण अपने घरों से दोड़ते हुए बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
(Uttarkashi earthquake uttarakhand today)
यह भी पढ़ें- बिग ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ जिले वालों को नहीं मिलेगी रसोई गैस सिलेंडर जानिए बड़ी वजह……

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र हिमाचल राज्य से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे बताया गया है। बता दें कि इससे पहले बीते 29 अगस्त को भी उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय यहां भूकंप की तीव्रता 2.8 बताई गई थी जबकि भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।
(Uttarkashi earthquake uttarakhand today)

यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड के दो जिलों में लगने जा रहा Job Fair इन दस्तावेजों के साथ रहे उपस्थित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top