Connect with us
Uttarakhand News: government increased dearness allowance employees of uttarakhand roadways salary. uttarakhand roadways salary

Home / उत्तराखण्ड / Good News: उत्तराखंड सरकार ने इन कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता आदेश हुआ जारी…..

उत्तराखण्ड देहरादून

Good News: उत्तराखंड सरकार ने इन कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता आदेश हुआ जारी…..

1 min read

uttarakhand roadways salary: रोडवेज कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन…

(uttarakhand roadways salary) उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां.. उत्तराखण्ड सरकार ने परिवहन निगम में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालकों, परिचालकों को बड़ी सौगात दी है। बताया गया है कि उत्तराखंड शासन ने इन सभी कर्मियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की है। सबसे खास बात तो यह है कि इससे आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
(uttarakhand roadways salary)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जरूर बना लें जन्म प्रमाण पत्र 1 अक्टूबर से हो चुका अनिवार्य…नहीं तो होगी फजीहत

(uttarakhand roadways salary) बता दें कि यह आदेश निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने जारी किए हैं जिसमें कहा गया है कि निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को जहां एक सितंबर से 38 प्रतिशत के बजाए 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा वहीं मैदानी मार्ग पर चालकों को 3.04 रूपए के बजाए 3.12 रुपये प्रति किमी तथा परिचालकों को 2.57 रूपए के बजाए 2.64 रुपये प्रति किमी के हिसाब से भुगतान होगा जबकि पर्वतीय मार्गों पर चालकों को 3.55 रूपए के स्थान पर 3.65 रुपये प्रति किमी और परिचालकों को 3 रूप‌ए के स्थान पर 3.10 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। कुल मिलाकर इस फैसले से निगम के करीब छह हजार कर्मचारी, अधिकारियों को लाभ मिलेगा।
(uttarakhand roadways salary)

यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों को CM धामी की एक और बड़ी सौगात….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top