Connect with us
Uttarakhand News: New train started between kotdwar Pauri Garhwal and Delhi. Kotdwar to Delhi Train devbhoomi darshan news portal

Home / उत्तराखण्ड / Good News: पौड़ी गढ़वाल से दिल्ली के बीच शुरू हुई नई ट्रेन….

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

Good News: पौड़ी गढ़वाल से दिल्ली के बीच शुरू हुई नई ट्रेन….

1 min read

Kotdwar to Delhi Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर दी जानकारी, सांसद ने जताया रेल मंत्री का आभार…

Kotdwar to Delhi Train
राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के वाशिंदों के साथ ही समूचे गढ़वाल मंडल के लिए एक अच्छी खबर भारतीय रेलवे से सामने आ रही है। जी हां.. भारतीय रेल मंत्रालय ने कोटद्वार से दिल्ली के बीच न‌ई ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि इस संबंध में उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर कोटद्वार से दिल्ली के बीच ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को एक पत्र लिखकर जानकारी दी है कि रेलवे ने आपकी मांग को स्वीकार करते हुए कोटद्वार से दिल्ली के न‌ई ट्रेन सेवा को जल्द शुरू किया जाएगा। रेल मंत्री की ओर से आई इस खुशखबरी के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
(Kotdwar to Delhi Train)
Good News: पौड़ी गढ़वाल से दिल्ली के बीच शुरू हुई नई ट्रेन....यह भी पढ़ें- Kotdwar Delhi Train: कोटद्वार से दिल्ली आनंद विहार के लिए शुरू होने जा रही नई ट्रेने जाने डिटेल

(Kotdwar to Delhi Train)
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन कोरोना काल में बंद कर दिया था। जिसके बाद से यह ट्रेन कभी पटरी पर नहीं दौड़ पाई। इससे गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों के वाशिंदों को दिल्ली जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था‌। कोटद्वार के स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने क‌ई बार रेलवे से इस ट्रेन को पुनः संचालित करने का अनुरोध किया परंतु जब इसका कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने अपनी समस्या राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष रखी। जिस पर अनिल बलूनी ने व्यापारियों की इस समस्या को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखते हुए उनसे रात्रि में कोटद्वार से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने कोटद्वार से दिल्ली के बीच एक नई ट्रेन सेवा संचालित करने की स्वीकृति दे दी है। हालांकि अभी तक न‌ई ट्रेन की संख्या एवं नाम और रूट की जानकारी सामने नहीं आ पाई है।(Kotdwar Delhi Train Number)

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Roadways Online Booking: उत्तराखंड रोडवेज ऑनलाइन टिकट बुकिंग कैसे करें ?.

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top