Connect with us
Uttarakhand news: Khushi Bisht of Yamkeshwar Pauri Garhwal selected for state level badminton competition. Khushi Bisht Pauri Garhwal

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: पौड़ी की खुशी बिष्ट चयनित हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए….

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

बधाई: पौड़ी की खुशी बिष्ट चयनित हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए….

1 min read

Khushi Bisht Pauri Garhwal: जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद अब राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी खुशी…

Khushi Bisht Pauri Garhwal
शिक्षा के साथ ही खेल के मैदान पर भी राज्य की होनहार बेटियां अपनी काबिलियत का दमखम दिखा रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली खुशी बिष्ट की। बता दें कि राजकीय इण्टर कॉलेज मोहनचट्टी यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल में कक्षा 12 वीं की छात्रा खुशी बिष्ट ने पौड़ी में हुई जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाकर यह उपलब्धि हासिल की है।
(Khushi Bisht Pauri Garhwal)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में इन बच्चों के बनेंगे आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड..मिलेगी विशेष सुविधा

बता दें कि अब खुशी हल्द्वानी में 27 से 29 सितम्बर तक आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। खुशी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
(KHUSHI BISHT BADMINTON COMPETITION)

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा की श्वेता नगरकोटी अरुणाचल प्रदेश में बनी डिप्टी कमिश्नर बढ़ा उत्तराखंड का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top