Connect with us
Uttarakhand earthquake news today

Home / अल्मोड़ा / Uttarakhand earthquake today 2023: उत्तराखंड में आया बड़ा भूकंप

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

Uttarakhand earthquake today 2023: उत्तराखंड में आया बड़ा भूकंप

1 min read

Uttarakhand earthquake today 2023 उत्तराखंड में आया भूकंप घरों से बाहर भागे लोग

Uttarakhand earthquake today 2023 : दोपहर 2:52 मिनट पर भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली एनसीआर यूपी समेत उत्तराखंड की धरती डोल उठी। बता दें कि इस वक्त जहां लोग अपने-अपने घरों में आराम कर रहे थे वही अचानक आए भूकंप के झटको से लोग झटपट अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

अभी तक मिल नहीं जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है और भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। इसके साथ ही अभी तक हमें ऊधम सिंह नगर,अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और देहरादून जिलों से भूकंप के झटके महसूस होने के संबंध में सूचना मिल रही है वही गढ़वाल मंडल से भी सूचना आ रही है कि कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई वह तो गनीमत रही की किसी भी प्रकार के जानमल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।

Uttarakhand bhukamp news: आपको बता दें कि उत्तराखंड जोन 4 और जोन 5 पर आता है जो भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है,। लंबे समय से उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भूकंपीय ऊर्जा भूगर्भ में इकट्ठी है. यहां पर 1991 में उत्तरकाशी और 1999 में चमोली में दो बड़े भूकंप आ चुके हैं.

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top