Connect with us
Pauri Garhwal e auto rickshaw

Home / उत्तराखण्ड / Good News: पौड़ी की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे ई-ऑटो, बस स्टैंड से कंडोलिया तक हुआ ट्रायल

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

Good News: पौड़ी की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे ई-ऑटो, बस स्टैंड से कंडोलिया तक हुआ ट्रायल

1 min read

Pauri Garhwal e auto: सफल रहा ट्रायल, जल्द शुरू होगा नियमित संचालन…

Pauri Garhwal e auto
पौड़ी गढ़वाल जिले के वाशिंदों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिल सकती है। जी हां.. अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही पौड़ी गढ़वाल की सड़कों पर भी ई रिक्शा दौड़ते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इसी उद्देश्य से बीते दिनों नगर पालिका पौड़ी की ओर से जिला मुख्यालय की सड़कों में ई रिक्शा का सफल ट्रायल किया गया। इस दौरान पुलिस एवं परिवहन विभाग की देखरेख में बस स्टेशन से माल रोड, एजेंसी चौक, सर्किट हाउस, कंडोलिया, विकास भवन, छतरीधार, गल्ला गोदाम तथा प्रेम नगर तक दो सवारियों के साथ ई रिक्शा का संचालन किया गया।
(Pauri Garhwal e auto)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गरीबी की ऐसी मार, गौरा देवी ने नहीं मानी हार, ई रिक्शा चलाकर पाल रही परिवार

इस संबंध में नगर पालिका पौड़ी के अध्यक्ष यशपाल बनाम ने बताया कि पौड़ी की सड़कों पर ई रिक्शा अच्छी तरह दौड़ रहा है। जिसको देखते हुए यह कहना ग़लत नहीं होगा कि इसका ट्रायल सफल रहा। परिवहन विभाग की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही शहर की सड़कों पर नियमित रूप से ई रिक्शा का संचालन किया जाएगा। जिससे न केवल शहर के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
(Pauri Garhwal e auto)

यह भी पढ़ें- बागेश्वर की सड़कों में भी सरपट दौड़ रहा ई रिक्शा, अब बिलोना के लिए भी शुरू हुआ संचालन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top