Connect with us
Uttarakhand Anganwadi home guard

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं होमगार्डों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं होमगार्डों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात

1 min read

Uttarakhand Anganwadi home guard PF: बस सरकार की सहमति का इंतजार, फिर मिलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं होमगार्डों को भी पीएफ का फायदा….

Uttarakhand Anganwadi home guard PF
उत्तराखण्ड में होमगार्ड के पद पर कार्यरत कार्मिकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर न केवल पीएफ की खूबियां गिनाई गई है बल्कि उस कानून का भी हवाला दिया है जिसके अनुसार एक दिन का रोजगार करने वाले भी पीएफ के दायरे में आते हैं। ऐसे में अगर राज्य सरकार की ओर से सहमति मिल जाती है तो होमगार्ड और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पीएफ का फायदा मिल सकेगा।
(Uttarakhand Anganwadi home guard PF)
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: दिल्ली के लिए नियमित रूप से चलती रहेंगी उत्तराखण्ड रोडवेज की बसें

इस संबंध में ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर का कहना है कि उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखा गया है, सरकार से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर इन कार्मिकों को पीएफ के दायरे में लाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। अगर ऐसा होता है तो न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं होमगार्डों का भी पीएफ कटेगा बल्कि प्राइवेट कर्मचारियों की तरह यही पीएफ की धनराशि उनके मुश्किल वक्त का सच्चा साथी भी बनेगी।
(Uttarakhand Anganwadi home guard PF)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: कुमाऊं वासियों के लिए खुशखबरी, दीवाली पर मुंबई से चलेगी स्पेशल ट्रेन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top