Connect with us
Army soldier asit kumar of udham Singh Nagar Uttarakhand

Home / Uttarakhand Martyr / उत्तराखंड के जवान की जम्मू कश्मीर सड़क हादसे में गई जिंदगी, खबर लगते ही दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के जवान की जम्मू कश्मीर सड़क हादसे में गई जिंदगी, खबर लगते ही दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Asit kumar army soldier: ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे आसित, अस्पताल में उपचार के दौरान हार गए जिंदगी की जंग….

Asit kumar army soldier
समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है जहां ड्यूटी में तैनात सेना के जवान का दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान आसित कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र के लक्खीपुर गांव के रहने वाले थे तथा सेना की बंगाल इंजीनियर ग्रुप में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद जवान आसित अपने पीछे 10 वर्षीय बेटे सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
(Asit kumar army soldier)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड का एक और जवान हुआ शहीद, जम्मू-कश्मीर में आपरेशन के दौरान दिया बलिदान

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र के लक्खीपुर गांव निवासी आसित कुमार भारतीय सेना के बंगाल इंजीनियर ग्रुप में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के उधमपुर में थी। बताया गया है कि दीपावली की रात को हुई बाइक दुर्घटना में आसित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिस पर उनके साथियों ने उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। बीते रविवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा तो परिजनों के आंखों से बहती अश्रुओं की धारा बह निकली। परिजनों के रूदन और विलाप को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई। परिजनों के अंतिम दर्शनों के बाद शहीद आसित का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
(Asit kumar army soldier)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई मैक्स 7 की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top