Connect with us
Nainital max accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई मैक्स 7 की मौके पर ही मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई मैक्स 7 की मौके पर ही मौत

1 min read

Nainital max accident: हल्द्वानी की ओर आ रही थी मैक्स, अचानक समा गई गहरी खाई में, मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में पसरा मातम….

Nainital max accident
राज्य में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा आए दिन किसी न किसी कोने से सड़क हादसे की खबर सुनने को मिलती है । अभी एक और ऐसी ही दुखद खबर उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सामने आ रही है। जहां आज सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के अधौडा़ से हल्द्वानी की ओर जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन में सवार 10 यात्रियों में से 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि वाहन में सवार अन्य 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
(Nainital max accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड का एक और जवान हुआ शहीद, जम्मू-कश्मीर में आपरेशन के दौरान दिया बलिदान

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के अधौडा़ से हल्द्वानी की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।बता दें कि वाहन में 10 लोग सवार थे जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलो का रेस्क्यू कर हायर सेंटर रेफर किया।घटना की खबर मिलने के बाद से मृतको के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल: शादी से ठीक 15 दिन पहले चली गई युवक की जिंदगी दिवाली में मचा कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top