Connect with us
Rudrapur Uttarakhand marriage accident

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: बरात में जा रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर पिता-पुत्र सहित चार की मौत पसरा मातम

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड: बरात में जा रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर पिता-पुत्र सहित चार की मौत पसरा मातम

1 min read

Rudrapur accident news: मातम में बदली शादी की सारी खुशियां, जीजा के बेटे की शादी में जा रहे पिता और उसके दो बेटों सहित चार ने मौके पर ही तोड़ दिया दम….

Rudrapur accident news
राज्य के उधमसिंह नगर जिले से एक हृदयविदारक दुखद खबर सामने आ रही है जहां रुद्रपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के सोहावल जा रहे एक व्यक्ति और उसके दो बेटों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं शादी की सारी ‌खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई है। मृतक दोनों बेटों की उम्र 25-30 वर्ष बताई गई है।
(Rudrapur accident news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए संजय बिष्ट आतंकियों से मुठभेड़ में दिया अपना बलिदान

Marriage accident news
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के बिगवाड़ा में स्थित रायल रेजीडेंसी निवासी रामदास मौर्य बीते रोज, रूद्रपुर निवासी अपने जीजा के बेटे की बारात में सम्मिलित होने अयोध्या जा रहे थे। रामदास बरात की गाड़ियों में ना बैठकर अपनी कार से शादी में जा रहे थे। उनके साथ उनके दोनों बेटे अविनाश, अंकुर और एक अन्य रिश्तेदार लेखराज बैठे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी कार खैराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर समदेपारा मोड़ के पास पहुंची तो एक ट्रक ने उसे भीषण टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां इस दुखद हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं कार सवार चारों लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर दम तोड दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Marriage accident news

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गर्जिया मंदिर में दर्शन करने के बाद उड़ा दिए लाखों के गहने , पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top