Connect with us
Missing ranger Harish Chandra Pandey Haldwani
फोटो - सोशल मीडिया

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: वन विभाग के रेंजर हरीश चंद्र पांडे हुए लापता, शेयर करें दिखे तो जरूर संपर्क करें…

Harish Pandey Ranger Missing: बीते 29 नवंबर से लापता है रेंजर हरीश, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं चल रहा पति, परिजनों ने पुलिस और सोशल मीडिया पर आम जनमानस से लगाई मदद की गुहार….

Harish Pandey Ranger Missing
राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के रहने वाले वन विभाग के एक रेंजर के एकाएक लापता होने की खबर सामने आ रही है। लापता रेंजर का नाम हरीश चंद्र पांडे बताया गया है। वे तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात थे। उनके एकाएक लापता होने की खबर से जहां उनके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है वहीं समूचे वन विभाग में भी हड़कंप मच गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों द्वारा हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के मुखानी थाने में पुलिस को सौंपी तहरीर के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही वन विभाग की टीम ने लापता रेंजर की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर भी आम जनमानस से लापता रेंजर को खोजने में मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में गई जिंदगी परिवार में कोहराम

Harish Chandra Pandey Haldwani
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के ऊंचा पुल निवासी हरीश चंद्र पांडे वन विभाग में रेंजर थे। वर्तमान में उनकी तैनाती तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में थी। बताया गया है कि वह बीते 29 नवंबर की शाम से अपने घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस और सोशल मीडिया पर आम जनमानस से मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु ने का कहना है हरीश के परिवार वालों ने उनसे दो दिनों से संपर्क न होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद से वन विभाग की टीम भी संबंधित रेंज और संभावित स्थल पर उनकी तलाश कर रही है।
परिजनों के साथ ही देवभूमि दर्शन भी आपसे अपील करता है कि यदि लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय के विषय में कुछ भी पता चलता है या फिर वह कहीं नजर आते हैं तो तुरंत नीचे दिए नंबरों पर संपर्क करें:-
8979134611 / 9536277668

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!