Connect with us
Uttarakhand free electricity connection

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: यूपीसीएल लगाएगा निशुल्क बिजली कनेक्शन, इन परिवारों को मिलेगा लाभ

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड: यूपीसीएल लगाएगा निशुल्क बिजली कनेक्शन, इन परिवारों को मिलेगा लाभ

1 min read

Uttarakhand free electricity connection: गरीब जनजातीय परिवारों के लिए ऊर्जा मंत्रालय एवं जनजातीय कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से शुरू हुई योजना, केंद्र सरकार वहन करेगी ‌सारा खर्चा..

Uttarakhand free electricity connection
उत्तराखण्ड के गरीब जनजातीय परिवारों के घर भी अब बिजली की रोशनी से जगमगा सकेंगे। जी हां.. राज्य के गरीब जनजातीय परिवारों को यूपीसीएल निशुल्क बिजली कनेक्शन मुहैय्या कराने जा रहा है। सबसे खास बात तो यह है कि इसके लिए अभियान भी शुरू कर दिया गया है। बताया गया है कि यह योजना ऊर्जा मंत्रालय एवं जनजातीय कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से शुरू की गई है, जिसका खर्च केन्द्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: ज्यादा देना होगा बिजली का बिल वसूली जाएगी एडिशनल सिक्योरिटी

UPCL free electricity connection
इस संबंध में यूपीसीएल के निदेशक संचालन एम‌एल प्रसाद की ओर से सभी अधिकारियों को इस संबंध निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि वे ऐसे जनजातीय परिवारों की तलाश करें जिनके घरों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है। बताया गया है कि ऐसे घरों में बिजली कनेक्शन एवं मीटर लगाने पर न तो एडिशनल सिक्योरिटी ली जाएगी और ना ही सर्विस चार्ज वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में फिर महंगी हुई बिजली, बढ़ेगा उपभोक्ताओं की जेबों का बोझ….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top