Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
e-rickshaws in Pithoragarh Uttarakhand
सांकेतिक फोटो

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़

उत्तराखंड: अब सीमांत पिथौरागढ़ की सड़कों में भी दौड़ेंगे ई रिक्शा, ऐसे होगा संचालन

e-rickshaws in Pithoragarh route: नगर पालिका की ओर से होगा संचालन, पहले चरण में तीन ई रिक्शा संचालित करने की है योजना…

e-rickshaws in Pithoragarh route
राज्य के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के वाशिंदों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक अब पिथौरागढ़ वासियों को शहर के भीतर पैदल चलने की समस्या से निजात मिलने जा रही है। जी हां… जल्द ही पिथौरागढ़ शहर की सड़कों पर ई रिक्शा दौड़ते हुए नजर आएंगे। बताया गया है कि इन ई रिक्शा का संचालन नगर पालिका की ओर से किया जाएगा। शहर के भीतर ई-रिक्शा का संचालन होने से जहां लोगों को नगर के आंतरिक हिस्सों में आवाजाही करने में आसानी होगी वहीं उन्हें भारी भरकर बैग आदि का बोझ भी अपने कंधों पर नहीं उठाना पड़ेगा। इतना ही नहीं ई रिक्शा का किराया कम होने से उनकी जेबों का बोझ भी कम होगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गरीबी की ऐसी मार, गौरा देवी ने नहीं मानी हार, ई रिक्शा चलाकर पाल रही परिवार

बताया गया है कि पहले चरण में नगर पालिका की ओर से तीन ई-रिक्शा चलाए जाने की योजना है। जिनका संचालन बिण से पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज, टनकपुर तिराहे से कलक्ट्रेट सहित कई अन्य स्थानों पर किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में पिथौरागढ़ नगर के भीतर यातायात की सुविधा नहीं है। सिल्थाम से कलक्ट्रेट, विकास भवन, जीआईसी और डिग्री काॅलेज तक लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ता है। वर्तमान में शहर में ई-रिक्शा चलाने की अनुमति तो नहीं है परन्तु कैंट क्षेत्र में सेना की ओर से ई-रिक्शा का संचालन किया जाता है। अब नगर पालिका की ओर से भी इसी बात को एआरटीओ के समक्ष रखकर शहर के भीतर ई रिक्शा संचालन की अनुमति मांगी गई है। इस संबंध में पिथौरागढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी का कहना है कि शहर के भीतर लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से जल्द ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में तीन ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। इसके बाद इनकी संख्या को और बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर की सड़कों में भी सरपट दौड़ रहा ई रिक्शा, अब बिलोना के लिए भी शुरू हुआ संचालन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top