Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Rajat Joshi uttaranchali journalist of lohaghat Champawat

उत्तराखण्ड

चम्पावत

उत्तराखंड: भुला फेम वाले RJ रजत जोशी को मिलेगा गोल्ड मेडल, पत्रकारिता के रहे टॉपर..

Rajat Joshi uttaranchali journalist: सोशल मीडिया में काफी फेमस हैं रजत, विडियो में दादी और भुला बोलने का अंदाज लोगों को करता है आकर्षित…

Rajat Joshi uttaranchali journalist
उत्तराखंड के युवा अपनीे मेहनत एवं काबिलियत के दम पर चारों ओर अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनहों अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है । जी हां हम बात कर रहे हैं लोहाघाट चंपावत मीना बाजार निवासी रजत जोशी की, जिन्हें  कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 19 जनवरी को आयोजित 18वे दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल दिया जाएगा। बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: लेखा जोशी ने हल्द्वानी में खोला बड़ा पाव और दाबेली रेस्ट्रो, मिलेगा मुंबई का स्वाद ….

Rajat Joshi Lohaghat Champawat
बताते चलें कि रजत जोशी ने वर्ष 2021-22 में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में 78.9% अंक के साथ टाप किया था। गोल्ड मेडल से सम्मानित होने वाले रजत जोशी सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर है। खासतौर पर उनका विडियो में दादी और भुला बोलने का अंदाज लोगों को काफी आकर्षित करता है। रजत जोशी का उत्तरांचली नाम से अपना एक चैनल और फेसबुक पेज भी भी है जिस पर वे उत्तराखंड के बारे में जानकारी साझा करते हैं। रजत जोशी ने एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पिथौरागढ़ से आयोजित आदि कैलाश साहसिक दौड़ में भी विश्व रिकॉर्ड बनाया है इसके साथ ही एनसीसी में भी सी प्रमाण पत्र हासिल किया है। रजत जोशी के पिता सुभाष चंद्र जोशी किराना की दुकान संचालित करते हैं जबकि माता दीपा जोशी एक कुशल गृहिणी हैं। रजत अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता तथा अपने मित्र विशाल बिष्ट और हिमांशु पांडे को भी दिया है।

यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा की भूमि राणा का गणतंत्र दिवस परेड के लिए, कर्तव्यपथ पर करेंगी कदमताल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top