Connect with us
bhumi rana Republic Day

Home / अल्मोड़ा / बधाई: अल्मोड़ा की भूमि राणा का गणतंत्र दिवस परेड के लिए, कर्तव्यपथ पर करेंगी कदमताल

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बधाई: अल्मोड़ा की भूमि राणा का गणतंत्र दिवस परेड के लिए, कर्तव्यपथ पर करेंगी कदमताल

1 min read

bhumi rana Republic Day: जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत की छात्रा है भूमि सिंह राणा, 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से ह‌ई गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित…

bhumi rana Republic Day
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की होनहार बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं।‌ इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन आगामी 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। जी हां… हम बात कर रहे हैं जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत की छात्रा भूमि सिंह राणा की, जो इस बार कर्तव्यपथ पर कदमताल करते हुए नजर आएंगी। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं विद्यालय परिवार में भी खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा की दो बेटियां गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित……

बता दें कि भूमि 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा के अंतर्गत जेएनवी ताड़ीखेत की एनसीसी कैडेट है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि की जानकारी देते हुए 24 यूके गर्ल्स बटालियन की एएनओ एवं मुख्य अधिकारी अनुराधा शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भूमि उत्तराखंड निदेशालय देहरादून द्वारा आयोजित विभिन्न शिविरों में प्रतिभाग करने के उपरांत गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु देहरादून से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। यहां भी वह ऑल इंडिया स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही है। भूमि की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनकी माता नीतू सिंह व पिता लेफ्टिनेंट लाखन सिंह राणा के चेहरों से खुशी छुपाए नहीं छुप रही है।

यह भी पढ़ें- बधाई: चमोली जिले की स्मिता गणतंत्र दिवस परेड में होंगी शामिल…..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top