Connect with us
Saina Nehwal Kainchi Dham

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहुंची कैंची धाम लिया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहुंची कैंची धाम लिया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद

1 min read

Saina Nehwal Kainchi Dham: परिजनों के साथ बाबा नीम करौली के दरबार पहुंची साइना, पूजा अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद…

Saina Nehwal Kainchi Dham
बाबा नीम करौली का विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थानीय लोगों के साथ ही देश विदेश के श्रृद्धालुओं के लिए अगाध आस्था का केंद्र है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां वर्ष भर श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहता है। न केवल आम जनमानस बल्कि देश विदेश के नामचीन लोग भी बाबा के दर पर मत्था टेकने आते रहते हैं। बीते दिनों जहां मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने कैंचीधाम के दर्शन किए थे वहीं इसी कड़ी में अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कैचीधाम स्थित बाबा नीम करौली के दर्शनों को पहुंची है। उन्होंने यहां पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है।
यह भी पढ़ें- नैनीताल : महेंद्र सिंह धोनी कैंची धाम दर्शन कर निकल गए रानीखेत को यहीं मनाएंगे पत्नी साक्षी का जन्मदिन

Saina Nehwal Uttarakhand Visit
बताया गया है कि वह अपनी माता उषा रानी नेहवाल और अपनी बहन चंन्द्रांशु नेहवाल के साथ कैंची धाम पहुंची। उन्होंने करीब एक घंटे तक मंदिर के प्रांगण में रूककर अपनी आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाया। हालांकि इस दौरान उन्हें अपने बीच पाकर लोगों की भारी भीड़ सेल्फी खिंचवाने के लिए भी उमड़ पड़ी। जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ रामनगर की ओर रवाना हो गई जहां उन्होंने जिम कॉर्बेट पार्क के भी दीदार किए।

यह भी पढ़ें- बाबा नीम करौली के आशीर्वाद से ठीक हुए शक्ति कपूर, जल्द आएंगे कैंची धाम देखें वीडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top