Connect with us
Uttarakhand Data entry operator job

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Data entry operator job: उत्तराखण्ड में 253 पदों पर निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttarakhand Data entry operator job: उत्तराखण्ड में 253 पदों पर निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट

1 min read

Uttarakhand Data entry operator job: पशु चिकित्सालयों में अस्थाई तौर पर रखे जाएंगे डाटा एंट्री आपरेटर, 9 जिलों में होगी भर्ती…

Uttarakhand Data entry operator job
राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… यदि आप भी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं तो यह बड़ी खबर आपके लिए ही है। दरअसल उत्तराखण्ड लाईवस्टाक डेवलपमेन्ट बोर्ड (यू.एल.डी.बी) द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत वित्तपोषित नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन (NDLM) हेतु राजकीय पशुचिकित्सालयों में 253 डाटा इन्ट्री आपरेटरों की भर्ती की जा रही है। बताया गया है कि यह भर्ती राज्य के 09 जनपदों उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल में की जाएगी। जो कि आउटसोर्स पर आधारित होगी।‌
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अल्मोड़ा में लगेगा रोजगार मेला, युवा इन दस्तावेजों के साथ रहें उपस्थित

बताया गया है कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण वे छात्र छात्राएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं जो कम्प्यूटर पर हिन्दी एवं अंग्रेजी टाईपिंग में पारंगत हो। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इस भर्ती में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण प्रयाग पोर्टल पर करा सकते हैं। आपको बता दें कि यह अस्थाई तौर पर दी जाने वाली नौकरी होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को मात्र 11 माह की अवधि के लिए अथवा परियोजना अवधि पूर्ण होने तक ही नौकरी दी जाएगी।
Uttarakhand Data entry operator job: उत्तराखण्ड में 253 पदों पर निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट

यह भी पढ़ें- Champawat Rojgar Mela 2024: चम्पावत में लगेगा रोजगार मेला, मारूति कंपनी होगी शामिल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top