Connect with us
Champawat rojgar mela 2024

Home / उत्तराखण्ड / Champawat Rojgar Mela 2024: चम्पावत में लगेगा रोजगार मेला, मारूति कंपनी होगी शामिल

उत्तराखण्ड चम्पावत

Champawat Rojgar Mela 2024: चम्पावत में लगेगा रोजगार मेला, मारूति कंपनी होगी शामिल

1 min read

Champawat rojgar mela 2024: 20 जनवरी 2024 (शनिवार) को आयोजित होगा रोजगार मेला, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी करेगी 200 युवाओं का चयन…

Champawat rojgar mela 2024
राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां 20 जनवरी 2024 (शनिवार) को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। बताया गया है कि यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन कंपनी द्वारा लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh Job fair: पिथौरागढ़ में लगेगा रोजगार मेला युवा रहे उपस्थित…

Champawat Job fair
बता दें कि यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने मीडिया को बताया कि इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने के इच्छुक युवा अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र (छायाप्रति), बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इसके साथ ही जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के 200 पदों के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा पास होनी आवश्यक है। साथ ही 18 वर्ष से 21 वर्ष तक आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए 7465964718 व 9971191488 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bageshwar Job fair 2024:बागेश्वर में लग रहा रोजगार मेला मारूति कंपनी करेगी चयन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top