Connect with us
Sachin Tendulkar Uttarakhand Visit

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की हसीन वादियों में पहुंचे क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर….

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड की हसीन वादियों में पहुंचे क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर….

1 min read

Sachin Tendulkar Uttarakhand Visit: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद मसूरी पहुंचे मास्टर ब्लास्टर, पत्नी और बच्चों के साथ बिताएंगे छुट्टियां…

Sachin Tendulkar Uttarakhand Visit
उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्मी हस्तियों से लेकर क्रिकेटरों की आवाजाही तो हमेशा लगी रहती है इसी बीच आज उत्तराखंड दौरे पर भारतीय पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहुंचे हैं। भारतीय पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को कौन नहीं जानता? जी हां वही सचिन तेंदुलकर जिसकी बल्लेबाजी का हर कोई कायल है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मसूरी में देश का पहला कार्टोग्राफी म्यूजियम बना आप भी देखिए तस्वीरें

Sachin Tendulkar Mussoorie Visit
बता दें कि अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात अब सचिन तेंदुलकर उत्तराखंड दौरे पर हैं। बता दें कि मंगलवार को सचिन विस्तारा की फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे।देहरादून एयरपोर्ट से सचिन मसूरी के लिए रवाना हो गए। बताते चलें कि सचिन अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए मसूरी आए हुए हैं। उनकी पत्नी और बच्चे सोमवार को ही मसूरी पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें- धोनी को भा गए लाटी के कार्टून, बोले- गांव की याद आ गई, मेरे आवास पर जरूर पार्सल कर देना…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top