Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
MS Dhoni laati cartoon uttarakhand

उत्तराखण्ड

नैनीताल

धोनी को भा गए लाटी के कार्टून, बोले- गांव की याद आ गई, मेरे आवास पर जरूर पार्सल कर देना…

MS Dhoni laati cartoon: विडियो काल कर कंचन को दिया आर्डर, कहा इन्हें देखकर ताजा हो गई बचपन की यादें….

MS Dhoni laati cartoon
पिछले दिनों लंबे समय बाद उत्तराखण्ड आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी माही ने इस बार न सिर्फ विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन कर बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लिया बल्कि इस बार करीब बीस वर्षों बाद वह अपने पैतृक गांव ल्वाली भी पहुंचे। वहीं इसके साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कोटद्वार की युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली का कार्टून किरदार लाटी काफी पसंद आया। कंचन के द्वारा बनाए गए कार्टून को देखकर धोनी की हंसी नहीं रुकी। इन कार्टूनों को धोनी  द्वारा कितना पसंद किया गया इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कंचन को अपने दिल्ली स्थित आवास का पता देकर लाटी कार्टून को पार्सल कराने के लिए कहा है ।
(MS Dhoni laati cartoon)
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: पत्नी साक्षी संग पैतृक गांव पहुंचे महेंद्र धोनी, हरज्यू की धूणी (मंदिर) में की पूजा अर्चना

बताते चलें कि किक्रेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चार दिन के लिए उत्तराखंड प्रवास पर आए थे। यहां पर छुट्टियां बिताने के पश्चात वह अपनी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ वापस मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कंचन के कार्टून लाटी देखे तो उन्होंने अपने दोस्त को कंचन से बात कराने के लिए कहा।धोनी ने करीब 12 मिनट तक कंचन एवं उनके परिवार से वीडियो काल पर बात की। कंचन ने धोनी को अपने द्वारा बनाए गए कार्टून भी दिखाए। कंचन से बातचीत के दौरान धोनी ने कहा कि कार्टून में कंचन द्वारा लिखी गई पंचलाइन उन्होंने गांव में बहुत सुनी हैं। आज भी जब कभी भी वे उत्तराखंड के किसी भी रिश्तेदार या दोस्त से बात करते हैं तो अकसर ये पंचलाइन सुनने को मिलती हैं। लेकिन समय के साथ साथ सब खत्म होता जा रहा है। ऐसे में इन कार्टूनो ने एक बार फिर से उन दिनों की याद दिला दी है।
(MS Dhoni laati cartoon)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की वादियो में पहुँचे पूर्व कप्तान धोनी, पत्नी साक्षी के साथ करेंगे कैंची धाम के दर्शन

kanchan laati cartoon uttarakhand बताते चलें कि लाटी किरदार से चर्चा में आईं कंचन जदली का कार्टून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी काफी पसंद आया था। उत्तराखंड के लोकपर्व पर कंचन द्वारा बनाए गए इन कार्टूनो को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया था। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के जहरीखाल निवासी कंचन अपने कार्टून किरदार लाटी से लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू करा रही हैं। कंचन पहाड़ी कार्टूनो, चित्रों और गुदगुदाती पंचलाइनो से न केवल लोगों को अपनी बोली भाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं बल्कि अपने डिजिटल आर्ट के जरिये प्रवासियों को उत्तराखंड से जोड़ने का काम भी कर रही हैं।
(kanchan laati cartoon uttarakhand)

यह भी पढ़ें- नैनीताल : महेंद्र सिंह धोनी कैंची धाम दर्शन कर निकल गए रानीखेत को यहीं मनाएंगे पत्नी साक्षी का जन्मदिन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top