Connect with us
Kamini Joshi UGC NET

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: मां है आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बेटी कामिनी जोशी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा…

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: मां है आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बेटी कामिनी जोशी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा…

1 min read

Kamini Joshi UGC NET: नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला हरिपुरनायक की रहने वाली हैं कविता, अपने दूसरे प्रयास में उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा…

Kamini Joshi UGC NET
उत्तराखंड की बेटियां आज अपनी मेहनत एवं काबिलियत के दम पर सफलता के कदम चूम रही हैं। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला हरिपुरनायक निवासी कामिनी जोशी की। जिन्होंने दूसरे प्रयास में यूजीसी नेट की परीक्षा संगीत (गायन) में सफलता प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर की अर्हता प्राप्त की है। कामिनी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ की कविता वल्दिया ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा….

Kamini Joshi Haldwani Nainital
बता दें कि कामिनी की बारहवीं तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल से पीसीएम से पूर्ण की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई दौलत राम कालेज से तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय से पूर्ण की। बताते चलें कि कामिनी के पिता जगदीश आनंद जोशी एक भजन गायक तथा माता पुष्पा जोशी आंगनबाणी कार्यकर्ता हैं। कामिनी अपनी सफलता का श्रेय सभी गुरुजनों, माता- पिता तथा दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर आदर्श गुरु प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ रिंदाना रहस्य को देती है।

यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी के मनीष टम्टा ने उत्तीर्ण की यूजीसी जेआरएफ परीक्षा……

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top