Connect with us
Manish Tamta of haldwani UGC JRF

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी के मनीष टम्टा ने उत्तीर्ण की यूजीसी जेआरएफ परीक्षा……

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी के मनीष टम्टा ने उत्तीर्ण की यूजीसी जेआरएफ परीक्षा……

1 min read

Manish Tamta UGC JRF: मनीष ने अपने दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता, बढ़ाया माता-पिता का मान….

Manish Tamta UGC JRF
राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता अर्जित कर समूचे देश प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले राज्य के इन होनहार युवाओं से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने यूजीसी जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जी हां… हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के मयूर विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी निवासी मनीष टम्टा पुत्र सुरेश कुमार निवासी ने दूसरे प्रयास में UGC JRF की परीक्षा कंप्यूटर साइंस विषय से उत्तीर्ण की है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। मनीष ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गैरसैंण की अंजली ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा, आप भी दें बधाई

UGC JRF Result 2024
आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष द्वारा यू.जी.सी. नेट एवं जे.आर.एफ़. का परिणाम बीते 18 जनवरी को जारी किया गया है। छात्र छात्राएं यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट – nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बधाई: नैनीताल की पाखी पांडे को एमए अंग्रेजी में मिला वाइस चांसलर गोल्ड मेडल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top