Connect with us
Pallavi Pant RBI OFFICER CHAMPAWAT

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड की पल्लवी ने उत्तीर्ण की ग्रेड B परीक्षा, बनी RBI में अधिकारी, मां चलाती है दुकान

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड की पल्लवी ने उत्तीर्ण की ग्रेड B परीक्षा, बनी RBI में अधिकारी, मां चलाती है दुकान

1 min read

Pallavi pant RBI Champawat: पिता करते हैं प्राइवेट नौकरी, मां चलाती है कास्मेटिक और चूड़ी की दुकान, बेटी पल्लवी ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम…

Pallavi pant RBI Champawat
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन होनहार बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) में अधिकारी बन गई है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के सुदूर पंचेश्वर क्षेत्र की रहने वाली पल्लवी पंत की जिन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक की ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। पल्लवी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: मां है आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बेटी कामिनी जोशी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा…

बता दें कि पल्लवी ने महज 23 साल की उम्र में ये अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। बताते चलें कि पल्लवी के पिता परम पंत जहां आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के पिथौरागढ़ जिला प्रभारी रह चुके हैं और वर्तमान में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं वहीं उनकी मां कॉस्मेटिक्स और चूड़ी की दुकान चलाती हैं। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल दर्जे की छात्रा रही पल्लवी इससे पूर्व संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली आईएएस परीक्षा के पहले दो प्रयासों में साक्षात्कार तक भी पहुंच चुकी है। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा क्षेत्र के ही विद्यालय से प्राप्त करने के देहरादून से इंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री हासिल की है।

यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ की कविता वल्दिया ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top