Connect with us
Bhowali Bike Accident Nainital

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पहाड़ से हल्द्वानी आते समय बाइक गिरी गहरी खाई में दो युवकों की गई जिंदगी….

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

उत्तराखंड: पहाड़ से हल्द्वानी आते समय बाइक गिरी गहरी खाई में दो युवकों की गई जिंदगी….

1 min read

Bhowali Bike Accident Nainital: मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रहने वाले थे दोनों युवक, हल्द्वानी जाते समय हुआ भयावह हादसा, हो गई दोनों की मौत…

Bhowali Bike Accident Nainital
कुमाऊं से लेकर गढ़वाल मंडल तक सड़क हादसों के तांडव के बीच फिर एक और भीषण सड़क हादसे की खबर नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से सामने आ रही है जहां दो बाइक सवार युवक गहरी खाई में जा गिरे। जिसमें दोनों युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके बाद से अल्मोड़ा निवासी दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Chakrata Dehradun Car accident: देहरादून में गहरी खाई में गिरी कार छह लोगों की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कनारीछीना अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह रावल और धौलछीना अल्मोड़ा निवासी पुष्कर सिंह बाइक से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे, तभी भवाली के खूपी गांव के पास पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा समाई। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई राहगिरों द्वारा तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला और 108 की मदद से सीएचसी भवाली भेजा, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे युवक ने भी अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। एसआई नरेंद्र रावत के अनुसार शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पंचनामा भरने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएंगा। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक हादसे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की बेटी मनीषा कुन्याल को मदद की दरकार आपकी एक मदद बचा सकती है बेटी की जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top