Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Laxmi pushwan Rudraprayag postdoctoral
फोटो सोशल मीडिया

उत्तराखण्ड

रूद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग की लक्ष्मी इजराइल में पोस्ट डाॅक्टरल पद के लिए चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान ….

Laxmi pushwan Rudraprayag postdoctoral: म‌ई माह में इजरायल जाएंगी पुष्पा, टेक्निशियन इजरायल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पोस्ट डाक्टरल पद पर देंगी सेवाएं….

Laxmi pushwan Rudraprayag postdoctoral
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन होनहार बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं।‌ इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो इजरायल में पोस्ट डाक्टरल पद पर अपनी सेवाएं देने जा रही है। जी हां…. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र के किमाणा पैंज गांव निवासी लक्ष्मी पुष्वाण की, जिनका टेक्निशियन इजरायल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पोस्ट डाक्टरल पद पर चयन हो गया है। बताया गया है कि लक्ष्मी आगामी म‌ई माह में इजरायल जाएंगी। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Piyush Purohit Nano creator award: चमोली के पीयूष पुरोहित को मिला नैनो क्रिएटर अवार्ड

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाली लक्ष्मी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मार्डन पब्लिक स्कूल से प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने देवभूमि पब्लिक स्कूल श्रीनगर गढ़वाल से जूनियर जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। तदोपरांत उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से स्नातक एवं परास्नातक की डिग्री क्रमशः 2013 एवं 2015 में हासिल की। जिसके उपरांत वर्ष 2016 में उन्होंने नेट एल‌एस परीक्षा उत्तीर्ण की‌। उनकी सफलताओं की कहानी यहीं खत्म नहीं होती है बल्कि वर्ष 2017 में उन्होंने नेट जेआरएफ एवं गेट परीक्षा में आल इंडिया लेवल पर 19वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया।‌ इसके साथ ही वर्ष 2017 में ही उनका चयन सीएस‌आईआर राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला पुणे में पीएचडी के लिए हो गया। जहां उन्होंने डॉक्टर आशीष कुमार भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में औषधीय रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि सितंबर 2023 में हासिल की। अभी तक उनके 5 शोध पत्र अंतराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने मामा सुंदर गिरी एवं मामी संकरी देवी को दिया है।

यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी की स्वाति जोशी विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से हुई सम्मानित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top