UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
उत्तराखंड: पहाड़ से रामलला दर्शन को अयोध्या जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh accident news today: भयावह सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, परिवार में कोहराम, पिथौरागढ़ नगर में दौड़ी शोक की लहर….
Pithoragarh accident news today
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत होने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार सभी युवक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे। वे सभी रामलला के दर्शनों को अयोध्या जा रहे थे। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन लखीमपुर खीरी की ओर रवाना हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कार के ऊपर गिरा भारी भरकम बोल्डर उड़े परखच्चे चालक ने बचाई अपनी जिंदगी…..
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के पिथौरागढ़ जिले के विण क्षेत्र में रहने वाले चंचल सिंह (42), कुन्दन सिंह सौन (28) व प्रतीक शर्मा (22), नरेन्द्र सिंह धामी (30) व अनिकेत (30) बीते शनिवार को अपने घर से एक्सयूवी कार वाहन संख्या यूके05डी/5885 पर सवार होकर अयोध्या की ओर निकले थे। बताया गया है कि रविवार तड़के जैसे ही उनकी कार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में नौवांखेड़ा गांव के पास गोला-खुटार रोड पर पहुंची तो सामने से आ रही ईंटों भरी ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्राली से टकराने के बाद कार ने दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चंचल सिंह, कुन्दन सिंह व प्रतीक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दो अन्य दोस्त अनिकेत एवं नरेन्द्र सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों घायलों को गोला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। बता दें कि चंचल सिंह एवं नरेन्द्र मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के पिपली क्षेत्र के रहने वाले थे जबकि प्रतीक जाखनी में रहते थे। मृतक चंचल विण में प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे वहीं मृतक कुंदन सौन मर्चेंट नेवी में तैनात थे। जबकि मृतक प्रतीक पढ़ाई करते थे।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: घायल महिला को चारपाई में ले गए 8 किलोमीटर पैदल तोड़ दिया दम….
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
