Connect with us
Dehradun Doiwala News Today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : होटल का गिरा गेट, दो बच्चे दबे, एक की मौत मचा हड़कंप….

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड : होटल का गिरा गेट, दो बच्चे दबे, एक की मौत मचा हड़कंप….

1 min read

Dehradun Doiwala News Today: दर्दनाक हादसे में ग‌ई मासूम बच्चे की जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम….

Dehradun Doiwala News Today
अभी देहरादून जिले के डोईवाला से एक दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है जहां कुआंवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन होटल का स्लाइडिंग गेट अचानक नीचे गिर गया। बता दें कि गेट की चपेट में उसके नीचे खेल रहे दो बच्चे आ गए जिनमें से एक बच्चे की जान चली गई तथा दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दूल्हे के बड़े भाई की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुआं वाला पेट्रोल पंप के पास एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। बता दें कि होटल के स्लाइडिंग गेट का काम अभी चल ही रहा था कि इसके नीचे दो बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक से स्लाइडिंग गेट सीधे बच्चों के ऊपर आ गिरा जिसकी वजह से दोनों बच्चे गेट के नीचे दब गए। जिनमें से एक 5 साल के बच्चे ईशु की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा बच्चा शाह आलम जख्मी हो गया जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि मृतक ईशु का परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है।ईशु की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं डोईवाला पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है कि आखिर किसकी लापरवाही से बच्चे की जान गई।

यह भी पढ़ें- पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान प्रमोद बिष्ट की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top