Connect with us
Home Guard Anand Bisht almora

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखण्ड: चुनाव ड्यूटी पर दिल्ली गए होमगार्ड जवान का आकस्मिक निधन, दौड़ी शोक की लहर

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: चुनाव ड्यूटी पर दिल्ली गए होमगार्ड जवान का आकस्मिक निधन, दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Home Guard Anand Bisht almora: मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले थे होमगार्ड जवान आनंद सिंह बिष्ट, चुनाव ड्यूटी पर ग‌ए थे दिल्ली….

Home Guard Anand Bisht almora
देश की राजधानी दिल्ली से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां चुनाव ड्यूटी में तैनात उत्तराखंड के एक होमगार्ड जवान का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान आनंद सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।‌ बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले थे और इन दिनों दिल्ली लोकसभा निर्वाचन 2024 की ड्यूटी पर गए थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal Amit Rawat Died: रेफर रेफर के चक्कर में ग‌ई पौड़ी के अमित रावत की जिंदगी

अभी तक मिल रही है जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के बल्टा निवासी होमगार्ड्स रेजिमेंटल नंबर 1117 आनंद सिंह बिष्ट, इन दिनों लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर दिल्ली गए हुए थे। बताया गया है कि चुनाव समाप्त होने के उपरांत बीते रोज, उनके सीने में एकाएक असहनीय दर्द होने लगा। इससे पहले कि वे और उनके साथी कुछ सोच समझ पाते उन्होंने मौके पर ही दम तोड दिया । जिस पर उनके साथी जवान, उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक आवास के लिए रवाना हुए। परिजनों के अंतिम दर्शनों के उपरांत सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में विश्वनाथ घाट पर किया गया।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: सांड की टक्कर से युवक की मौत, घर का था इकलौता चिराग, 2 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top