उत्तराखण्ड हल्द्वानी
हल्द्वानी: सांड की टक्कर से युवक की मौत, घर का था इकलौता चिराग, 2 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
1 min read
Haldwani News Today: सांड ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर उतारा मौत के घाट, छह महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, परिवार मे पसरा मातम…………….
Haldwani news today
उत्तराखंड की सड़को पर इन दिनों आवारा जानवरों का तांडव रोजाना बढ़ता जा रहा है जो लोगों की मौत का कारण बन रहे है। प्रदेश के किसी ना किसी कोने से प्रतिदिन इन आवारा जानवरों के हमलों की खबर आए दिन सुनने व देखने को मिल रही है। ऐसे ही एक आवारा जानवर के हमले की खबर आज नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रही है जहाँ एक सांड ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दुखद घटना से जहां घर का इकलौता चिराग बुझ गया है वहीं उसके परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक युवक की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में लंगूर का आतंक पर्यटक को उधेड़ा बुरी तरह, लोगों में मची भगदड़
Haldwani Bull attack
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के हेड़ा गज्जर गोरापड़ाव निवासी कुंदन सिंह बिष्ट उर्फ कमल सिंह रुद्रपुर सिडकुल में एक कंपनी मे कार्यरत था। बताया गया है कि बीती शाम को वह ड्यूटी खत्म करने के पश्चात अपनी बाइक में सवार होकर घर की तरफ लौट रहा था तभी जैसे ही कुंदन रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास पहुंचा तो वहाँ पर एक सांड अचानक से दौड़ता हुआ उसकी बाइक के सामने आ गया और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कुंदन गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतक कुंदन दो बहनों का इकलौता भाई था जिसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी और कुंदन घर का इकलौता चिराग होने के साथ- साथ एक छह महीने के बेटे का पिता भी था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के पास सौंप दिया है। इस दर्दनाक हादसे से कुंदन के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में अब आवारा पशुओं का भी आतंक, आवारा बैल के हमले से बुजुर्ग की मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
