Connect with us
Okhalkanda road accident today
फोटो सोशल मीडिया Okhalkanda road accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Nainital news: ओखलकांडा में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में समाया विद्युत विभाग का वाहन

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Nainital news: ओखलकांडा में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में समाया विद्युत विभाग का वाहन

1 min read

Okhalkanda road accident today: भयावह सड़क हादसे में ग‌ई एक छात्रा की जिंदगी, लिफ्ट लेना पड़ा भारी….

Okhalkanda road accident today इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां बुधवार शाम को एक भयावह सड़क हादसा घटित हो गया है। बताया जा रहा है कि यह भयावह सड़क हादसा ओखलकांडा विकासखण्ड के लूगड़ से 3 किलोमीटर आगे पटरानी पुल की तरफ घटित हुआ है। जिसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस भयावह हादसे की खबर से जहां पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी विद्युत विभाग की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- NANAKMATTA NEWS today नानकमत्ता: भयावह सड़क हादसे में दो दोस्तों की गई जिंदगी

Okhalkanda nainital accident today अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को नैनीताल जिले के ओखलकांडा विकासखण्ड में विद्युत विभाग की एक गाड़ी लूगड़ से 3 किलोमीटर आगे पटरानी पुल की तरफ डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में समा गई। हादसे में पटरानी निवासी एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि विद्युत विभाग के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा वाहन में सवार अन्य पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला। रेस्क्यू टीमों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है। जबकि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान नीमा परगा‌ई के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह एमबीपीजी कालेज की छात्रा थी और बुधवार शाम को लूगड़ स्थित पनचक्की से आटा पिसाकर आ रही थी। रास्ते में उसने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में लिफ्ट मांगी थी

यह भी पढ़ें- Haldwani today news: हल्द्वानी में तीन बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान देने पहुंची महिला

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top