UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल
Tehri Garhwal: टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, ITBP जवानों से भरी बस पलटी, 24 जवान घायल
1 min read
Tehri Garhwal bus accident: भयावह हादसे में आईटीबीपी के 24 जवान घायल, 7 गंभीर, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे वापस
Tehri Garhwal bus accident
उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां ऋषिकेश-चम्बा नेशनल हाईवे पर ताछिला के पास आईटीबीपी जवानों से भरी एक एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 38 जवान सवार थे। जिसमें से 24 जवान घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Kotdwar news: कोटद्वार में गहरी खाई में गिरी बरात की गाड़ी, 3 बरातियों की गई जिंदगी
Tehri ITBP bus accident news अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक इस भयावह हादसे में सात जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि वाहन में सवार अन्य 17 जवान घायल हुए हैं। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार सभी जवान जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीमों ने सभी घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया। गंभीर रूप से घायल 7 जवानों को नरेंद्र नगर स्थित श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय जबकि 17 घायल जवानों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंड़ी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Kotdwar: कोटद्वार में हुए भयावह हादसे मे दूल्हे की बहन समेत तीन लोगों की गई जिंदगी
