UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
dehradun car accident: देहरादून में भयावह कार हादसा, 6 छात्रों की चली गई जिंदगी
1 min read
Dehradun car accident today: भयावह सड़क हादसे में कार में सवार छः लोगों की मौत, एक अन्य घायल, बताए जा रहे हैं कालेज के छात्र छात्राएं….
Dehradun car accident today
उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक भयावह सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां देर रात ट्रक और इनोवा कार की भीषण भिड़ंत हो जाने से कार में सवार छः छात्र-छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि इस भयावह हादसे के बाद ट्रक चालक, ट्रक को दुर्घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस विभाग की टीम ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Roadways: रोडवेज की बस चंपावत के अमोड़ी में बंद यात्रियों ने लगाए धक्के
Dehradun accident news today अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह भयावह सड़क हादसा देर रात, देहरादून जिले के ओएनजीसी चौक में उस वक्त घटित हो गया जब ट्रक और इनोवा कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां ट्रक से टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए वहीं कार में सवार छः लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सवार थे। इनमें कुछ छात्र हिमाचल प्रदेश तो कुछ दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो छात्राएं भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस विभाग की टीम मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
