Connect with us
Sundar Prasad Bageshwar latest news today
फोटो सोशल मीडिया Sundar Prasad Bageshwar latest news today

Home / उत्तराखण्ड / Bageshwar news today: बागेश्वर में दिवाली की छुट्टियों पर घर आए युवक की चली गई जिंदगी

उत्तराखण्ड बागेश्वर

Bageshwar news today: बागेश्वर में दिवाली की छुट्टियों पर घर आए युवक की चली गई जिंदगी

1 min read

Bageshwar latest news today : बागेश्वर में 27 वर्षीय युवक ने पंखे पर लटककर दी जान, परिजनों मे मचा कोहराम….

Bageshwar latest news today: उत्तराखंड में हत्या लूटपाट जैसे अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है जो एक गंभीर समस्या का विषय बन चुके हैं लेकिन इसके साथ ही प्रदेश मे ऐसे कई सारे लोग मौजूद है जो किसी न किसी अज्ञात कारणों के चलते मौत को खुद गले लगाकर अपने परिजनों को जिंदगी भर का जख्म दे रहे है। जो कदापि उचित नहीं है चाहें वजह जो भी हो लेकिन मौत को गले लगाना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। ऐसी ही कुछ खबर बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां पर एक 27 वर्षीय युवक ने घर के पंखे में लटककर अपनी जान दी है। इस घटना के बाद से मृतक युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- Haldwani school girl Anjali Rawat: हल्द्वानी में स्कूल टूर पर गई छात्रा की चली गई जिंदगी

Bageshwar suicide case today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के जाजर ऐंठान के निवासी 27 वर्षीय सुंदर प्रसाद पुत्र कुंदन राम ने बीते गुरुवार की शाम अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते पंखे मे लटककर आत्मघाती कदम उठाते हुए मौत को गले लगाया है। दरअसल जैसे ही सुंदर के परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो सुंदर को पंखे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्हें गहरा सदमा लग गया । तभी उनके परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी अस्पताल कपकोट ले गए जहाँ पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- Roorkee accident today: रूड़की में बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त 4 लोगों की चली गई जिंदगी

बताया जा रहा है कि सुंदर प्रसाद मसूरी में होटल लाइन में कार्यरत थे जो हाल ही में दिवाली की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। बताते चले मृतक सुंदर के पिता कपकोट में प्रांतीय रक्षक दल के पद पर तैनात है। बरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है वही युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसकी भी जांच की जा रही है। युवक की मौत के बाद से उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Dehradun accident today: आशारोड़ी चेकपोस्ट पर 6 वाहनों की भीषण भिंडत युवक की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top