Connect with us
Bhimtal roadways bus accident
फोटो सोशल मीडिया Bhimtal roadways bus accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Bhimtal bus accident today: भीमताल बस हादसा मृतकों घायलों की पहचान राहत राशि का ऐलान

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Bhimtal bus accident today: भीमताल बस हादसा मृतकों घायलों की पहचान राहत राशि का ऐलान

1 min read

Bhimtal roadways bus accident: 4 मृतकों की हुई शिनाख्त, 21 लोग घायल, अस्पतालों में किया गया भर्ती, सीएम धामी ने किया राहत राशि का ऐलान….

Bhimtal roadways bus accident: आज बुधवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में सलड़ी के पास आमडाली क्षेत्र में हुए भयावह रोडवेज बस हादसे में जहां चार लोगों की जिंदगी चली गई वहीं क‌ई यात्री अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस भयावह सड़क हादसे में जान गवाने वाले चारों मृतकों की शिनाख्त पुलिस प्रशासन द्वारा कर ली गई है। मृतकों में गंगा धामी (48 वर्ष), पत्नी खड़क सिंह, निवासी खेला धारचूला, खड़क सिंह (55 वर्ष), पुत्र जय सिंह, निवासी खेला धारचूला, सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58 वर्ष), पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू, निवासी ग्राम टिमटिया, तेजम, पिथौरागढ़, एवं मासूम दक्ष पंत (6 वर्ष), पुत्र विनोद पंत, निवासी ग्राम सिमाइल, बेरीनाग, हाल निवासी पिथौरागढ़ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Bhimtal Bus accident News: भीमताल बस सड़क हादसे में बच्चे समेत चार की गई जिंदगी

Bhimtal bus accident today राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस भयावह हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इसमें उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से ₹2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹3 लाख दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- Bhimtal Roadways bus accident: अल्मोड़ा हल्द्वानी रोडवेज बस भीमताल में गिरी खाई में

Bhimtal accident news today गौरतलब हो कि बुधवार दोपहर डेढ़ बजे करीब अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो की बस वाहन संख्या UK07PA 2822 भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर सलड़ी आमडाली के पास 100 मीटर गहरी खाई में समा गई थी। इस भयावह सड़क हादसे में एक दंपति और छः वर्ष के मासूम बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार करीब 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें बस के चालक परिचालक भी शामिल हैं। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी और कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Roorkee Haridwar news today: रूड़की पानी मे डूबने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की गई जिंदगी

घायलों के नाम Bhimtal roadways bus accident news

1- रोहित सिंह बिष्ट 38 वर्ष पुत्र हरक सिंह बिष्ट
2- मनीषा बिष्ट पत्नी रोहित सिंह बिष्ट
3- अभिका बिष्ट (उम्र 1 वर्ष) पुत्री रोहित सिंह बिष्ट
4- लक्की मेहर 25 वर्ष पुत्र ठाकुर सिंह निवासी मुनस्यारी
5- ठाकुर सिंह 50 वर्ष
6- निधि गोस्वामी 23 वर्ष पुत्री देव गिरी गोस्वामी निवासी पिथौरागढ़
7- अंकिता मेहरा उम्र 23 वर्ष पुत्री दीवान सिंह निवासी पिथौरागढ़
8- सुमन भट्ट उम्र 21 वर्ष पुत्री जगदीश चंद्र निवासी पिथौरागढ़
9- वंशिका टम्टा उम्र 20 पुत्री चंदन टम्टा निवासी हल्द्वानी
10- हर्षिता बोनाल उम्र 21 वर्ष पुत्री D.S. बोनाल निवासी पिथौरागढ़
11- कल्पना रावत उम्र 22 पुत्री शंकर सिंह रावत निवासी पिथौरागढ़
12- भूमिका पुत्री दिनेश मेशवानी निवासी हल्द्वानी
13- यशपाल सिंह उम्र 43 वर्ष पुत्र उमेद सिंह निवासी पिथौरागढ़
14- गिरीश दानी उम्र 45 वर्ष पुत्र केशवदत दानी (परिचालक)
15- ईश्वर सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र उमेद सिंह निवासी पिथौरागढ़
16- अक्षिता गिरी उम्र 22 पुत्री हरीश गिरी निवासी हल्द्वानी
17- नेहा उम्र 24 पुत्री सुखवीर सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा
18- रमेश चंद्र पांडे (चालक)
19- गीतांजलि पांडे पुत्री भुवन चन्द्र पांडे
20- रिया
21- कोमल आर्या पुत्री हरीश चन्द्र

यह भी पढ़ें- Dehradun bus accident: देहरादून खेल महाकुंभ में जा रही बागेश्वर की छात्राओं की बस दुर्घटनाग्रस्त

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top