Connect with us
Uttarkashi earthquake bhukamp news today
सांकेतिक फोटो Uttarkashi earthquake bhukamp today

Home / उत्तरकाशी / Uttarkashi earthquake bhukamp today: भूकंप के झटको से फिर डोली उत्तरकाशी की धरती

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

Uttarkashi earthquake bhukamp today: भूकंप के झटको से फिर डोली उत्तरकाशी की धरती

1 min read

Uttarkashi earthquake bhukamp today: भूकंप के झटको से एक हफ्ते के भीतर ही छठी बार डोल उठी उत्तरकाशी की धरती, बुधवार दोपहर बाद महसूस किए गए झटके, दहशत में लोग….

Uttarkashi earthquake bhukamp today इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां आज दोपहर को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके बुधवार दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 बताई गई है जबकि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में ही तहसील भटवाड़ी के ग्राम साल्ड उपरिकोट निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे गहराई में बताया गया है। भले ही भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, परंतु एक हफ्ते के भीतर ही छः बार भूकंप के झटके महसूस होने से स्थानीय वाशिंदे दहशतज़दा है। लोगों के डर और दहशत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और करीब आधे घंटे तक घर से बाहर ही रहे।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi earthquake bhukamp today: चौथी बार भूकंप के झटको से उत्तरकाशी की धरती

आपको बता दें कि उत्तरकाशी जिले में बीते शुक्रवार और शनिवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शुक्रवार को जहां तीन बार उत्तरकाशी की धरती भूकंप के झटको से डोल उठी थी वहीं 24 घंटे के भीतर ही बीते शनिवार को भी उत्तरकाशी जिले में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इन भूकंप की तीव्रता 2.7, 3.5 और 2.04 आंकी गई थी। भूकंप के ये झटके शुक्रवार को जहां सुबह 7:41 बजे, 8:19 और 10:59 बजे महसूस किए गए थे वहीं शनिवार को सुबह 5:47 बजे और शाम 5:27 बजे महसूस किए गए थे। आपको बताते चलें कि भूकंप के लिहाज से उत्तरकाशी जिला बेहद संवेदनशील है और जोन चार व जोन पांच में आता है। इन क्षेत्रों में भूकंप आने की सर्वाधिक संभावना होती है।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi earthquake bhukamp today: भूकंप के 3 तेज झटकों से डोली उत्तरकाशी की धरती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top