Connect with us
Prayagraj Mahakumbh live update uttarakhand BJP leader mother died
फोटो सोशल मीडिया Prayagraj Mahakumbh bhagad update

Home / उत्तराखण्ड / Prayagraj Mahakumbh bhagad प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ उत्तराखंड BJP नेता की मां की गई जिंदगी

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

Prayagraj Mahakumbh bhagad प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ उत्तराखंड BJP नेता की मां की गई जिंदगी

1 min read

Prayagraj Mahakumbh bhagad update: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में भाजपा नेता की मां की भी ग‌ई जिंदगी…

Prayagraj Mahakumbh bhagad update: प्रयागराज के संगम पर देर रात मची भगदड़ में अभी तक 30 श्रृद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 60 से अधिक श्रृद्धालु अभी भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला गुड्डी देवी भी शामिल हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 27 जनवरी की रात को सेवादार हीरा सरकार के नेतृत्व में किच्छा से पांच बसों में सैकड़ों श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। मृतका अपने बेटे भाजपा जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा किच्छा नगर महामंत्री रिंकू कोहली और बहू के साथ प्रयागराज महांकुभ मौनी अमावस्या स्नान के लिए गई थीं।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi earthquake bhukamp today: भूकंप के झटको से फिर डोली उत्तरकाशी की धरती

Prayagraj Mahakumbh live update uttarakhand BJP leader mother आपको बता दें कि 57 वर्षीय गुड्डी देवी उधम सिंह नगर जिले के किच्छा के वार्ड 3 की निवासी थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है। इस घटना के बाद से जहां परिजन बेहद सदमे में है वही परिवार के सदस्य प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। बताते चलें कि मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने से 30 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इस संबंध में डीआइजी कुंभ मेला वैभव कृष्ण ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान के समय ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात 1 से 2 बजे के बीच अखाड़े के रास्ते पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसकी वजह से दूसरी तरफ के बैरिकेड टूट गए। इस तरफ की भीड़ दूसरी तरफ चली गई और ब्रह्म मुहूर्त का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलने लगी। इसी से यह भीषण हादसा घटित हो गया।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: रोडवेज बस और टेंपो के बीच भिड़ंत मे चली गई युवक की जिंदगी……

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top