Connect with us
Uttarkashi avalanche news today
फोटो सोशल मीडिया Uttarkashi avalanche news today

Home / उत्तरकाशी / Uttarkashi Avalanche: चमोली के बाद उत्तरकाशी में भी हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे पर गिरा बर्फ का पहाड़

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

Uttarkashi Avalanche: चमोली के बाद उत्तरकाशी में भी हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे पर गिरा बर्फ का पहाड़

1 min read

Uttarkashi avalanche news today: उत्तरकाशी में भी टूटा ग्लेशियर, गंगोत्री हाईवे से लेकर भागीरथी नदी तक गिरा बर्फ का पहाड़, भारी भरकम बोल्डर भी आए…

Uttarkashi avalanche news today: उत्तराखण्ड में बारिश बर्फबारी का दौर जारी है। बीते रोज से लगातार हो रही बारिश बर्फबारी अब कहर बरपाने लगी है। शुक्रवार सुबह चमोली जिले के माणा में हिमस्खलन होने के बाद शुक्रवार शाम को उत्तरकाशी जिले में भी हिमस्खलन होने के कारण ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आ रही है। बताया गया है कि गंगनानी से गंगोत्री के बीच हाईवे पर डबरानी में हिमस्खलन हुआ है। जिससे गंगोत्री हाईवे बुरी तरह बाधित हो गया है। डबरानी में हुए हिमस्खलन से हाईवे पर बोल्डर आ गए हैं और लगातार पत्थर गिर रहे हैं। वो तो गनीमत रही कि घटना के वक्त गंगोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, अन्यथा चमोली के माणा जैसा ही एक भयावह हादसा यहां भी घटित हो सकता था। बताया गया है कि गंगोत्री यमुनोत्री के साथ ही पूरे क्षेत्र में बीते रोज से ही भारी बर्फबारी भी जारी है।
यह भी पढ़ें- Chamoli avalanche update: चमोली हिमस्खलन 32 का सफल रेस्क्यू, 25 लापता हेल्पलाइन नंबर जारी

gangotri highway glacier burst avalanche news today इस संबंध में अभी तक मिल रही जानकारी जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से गंगोत्री हाईवे पर डबरानी और गंगनानी में अचानक भारी मात्रा में कच्ची बर्फ के साथ बोल्डर और मलबाआ गिरा। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बर्फ के पहाड़ के साथ ही भारी भरकम बोल्डर गंगोत्री हाईवे से लेकर भागीरथी नदी तक जा गिरे। वो तो गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं दूसरी ओर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भारी बर्फबारी के चलते करीब चार फीट बर्फ गिर चुकी है। जिस कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Chamoli avalanche: चमोली के माणा गांव में टूटा ग्लेशियर दबे BRO मजदूर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top