Connect with us
Chamoli school closed holiday today
फोटो सोशल मीडिया Chamoli school closed today

Home / उत्तराखण्ड / Chamoli school holiday news today: चमोली में बंद रहेंगे स्कूल बारिश बर्फबारी का रेड अलर्ट

उत्तराखण्ड चमोली

Chamoli school holiday news today: चमोली में बंद रहेंगे स्कूल बारिश बर्फबारी का रेड अलर्ट

1 min read

Chamoli school closed today: चमोली में शनिवार को बंद रहेंगे आठवीं कक्षा तक संचालित सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश….

Chamoli school closed today: उत्तराखण्ड में बारिश बर्फबारी का कहर जारी है। बीते गुरुवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हो रही बारिश बर्फबारी शुक्रवार को भी जारी रहीं और शनिवार 1 मार्च को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। इसी संबंध में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में कल एक मार्च 2025 को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जी हां… चमोली जिले में कल 1 मार्च को आठवीं कक्षा तक संचालित सभी सरकारी अर्धसरकारी एवं निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
Chamoli school holiday news today: चमोली में बंद रहेंगे स्कूल बारिश बर्फबारी का रेड अलर्ट
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड बारिश बर्फबारी के साथ हिमस्खलन का रेड अलर्ट जारी

Chamoli rain snowfall weather alert today आपको बता दें मौसम विभाग ने राज्य के चमोली जिले के साथ ही पिथौरागढ़ एवं रूद्रप्रयाग जिले में भी भारी बारिश बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं इन जिलों के साथ ही उत्तरकाशी में हिमस्खलन को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। विदित हो कि शुक्रवार को भी चमोली एवं उत्तरकाशी जिलों में हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई थी।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Avalanche: चमोली के बाद उत्तरकाशी में भी हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे पर गिरा बर्फ का पहाड़

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top