Connect with us
Haridwar fire news today
सांकेतिक फोटो Haridwar fire news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar fire news: हरिद्वार झोपड़ी में आग लगने से 3 साल के मासूम की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar fire news: हरिद्वार झोपड़ी में आग लगने से 3 साल के मासूम की चली गई जिंदगी

1 min read

Haridwar fire news today: झोपड़ी में लगी आग में मासूम की दर्दनाक मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलसा….

उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां मंगलवार देर रात एक झोपड़ी में लगी आग ने एक परिवार की खुशियों को राख कर दिया। गौरीशंकर पार्किंग क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन वर्षीय बालक की जलकर मौत हो गई, जबकि उसका चार साल का बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया है।
यह भी पढ़ें- Khatima scooty accident खटीमा डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा पत्नी की गई जिंदगी

Haridwar latest news today प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रात लगभग 10 बजे की है। बिहार के पटना जिले के निवासी विमल साहू (34 वर्ष) अपनी पत्नी सुनीता (30) और चार बच्चों के साथ इस झोपड़ी में अस्थायी रूप से रह रहा था। घटना के समय दंपती अपनी दो बेटियों – नंदिनी (9) और मुस्कान (6) – के साथ बाहर सो रहे थे, जबकि दोनों बेटे – मुन्ना और कृष्णा – झोपड़ी के भीतर थे। इसी दौरान झोपड़ी में अचानक आग भड़क उठी। अनुमान है कि आग का कारण भीतर जल रही मोमबत्ती रही होगी। तेज लपटों में फंसे दोनों बच्चे चीख तक नहीं पाए।
यह भी पढ़ें- Devprayag car bus accident: देवप्रयाग में कार और बस की भीषण भीड़त मची अफरातफरी

haridwar news today बताया गया है कि हादसे में छोटा बेटा कृष्णा (3) पूरी तरह जल गया, जबकि बड़ा बेटा मुन्ना (4) गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसका करीब 30 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है ताकि आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Bhowali Fire news: भवाली में भीषण अग्निकांड, बाजार में क‌ई दुकानें जलकर खाक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top