Connect with us
Pauri guldar attack today: Leopard attack in Pauri Garhwal; woman attacked in Yamkeshwar guldar tiger attack.
Image : सांकेतिक फोटो ( Pauri guldar attack today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri guldar attack: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक यमकेश्वर में महिला पर किया हमला

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri guldar attack: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक यमकेश्वर में महिला पर किया हमला

1 min read

Pauri Garhwal News today pauri guldar attack today yamkeshwar leopard attack Pauri tiger attack today: यमकेश्वर के देवराना गांव में महिला पर गुलदार का हमला, बकरी बचाने पहुंची तो पैर पर मारे पंजे

Pauri guldar attack today: Leopard attack in Pauri Garhwal; woman attacked in Yamkeshwar guldar tiger attack uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। देवराना गांव में रविवार शाम एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास मौजूद अन्य महिलाएं भी मौके की ओर दौड़ीं। लोगों की आवाजाही और शोर बढ़ता देख गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला के पैरों पर पंजे लगने से चोट आई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: गढ़वाली फिल्म ढोली ने रचा इतिहास मिला राष्ट्रीय रजत कमल पुरस्कार

बकरी पर झपटा गुलदार, बचाने की कोशिश में महिला पर किया हमला (pauri Leopard Attack)

देवराना निवासी उर्मिला देवी के अनुसार, वह रविवार को जंगल से मवेशियों को चराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गुलदार ने उनकी बकरी को अपना निशाना बनाने की कोशिश की। बकरी को बचाने के लिए उन्होंने शोर मचाया।महिला के शोर की आवाज सुनकर गुलदार गुर्राता हुआ उनकी तरफ बढ़ा और अचानक हमला कर दिया। इस दौरान गुलदार ने उनके पैर पर पंजे मार दिए, जिससे वह घायल हो गईं।

महिलाओं के शोर से पीछे हटा गुलदार (uttarakhand Wildlife Conflict)

हमले के दौरान उर्मिला देवी के आसपास की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया और उनकी ओर दौड़ पड़ीं। कई लोगों को अपनी तरफ आता देख गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया। इस तरह ग्रामीणों की तत्परता से महिला को बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में महिला से गाली-गलौज और धमकी देने वाला सालिक अली गिरफ्तार

गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता (uttarakhand news today Village Safety)

महिला पर हमले की घटना के बाद देवराना और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के आबादी क्षेत्र के आसपास लगातार नजर आने से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाने और आबादी वाले इलाकों में उसकी आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

वन विभाग की टीम कर रही गश्त, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील (uttarakhand Forest Department)

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को तत्काल देवराना गांव भेजा गया। वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी लालढांग रेंज अनुराग जोशी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए विभागीय टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं। यदि किसी स्थान पर गुलदार या कोई अन्य हमलावर वन्यजीव दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top